बालेसर की ग्राम पंचायत उटाम्बर के जीएसएस पर 3.15 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। शनिवार को शहीद गणपत सिंह की पत्नी वीरांगना भीखी कंवर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। यह कदम किसानों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने और विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।