बीना: डबल फाटक के पास झांसी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल, सागर ज़िला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | May 2, 2026 45 वर्षीय आशिक पिता बाली मोहम्मद निवासी नट मोहल्ला जो शनिवार सुबह डबल फाटक झांसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही डायल 112 आरक्षक विक्रम प्रताप एवं चालक इमृत सेन पहुंच गए। और घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते व्यक्ति को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।