तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। शर्मा ने नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण को रटंत प्रणाली से निकालकर नवाचाचार, प्रयोगात्मक व गतिविधि आधारित बनाना अत्यंत आवश्यक है।