जे एस पब्लिक स्कूल कोरचे में 77 वा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को 12:00 बजे दिन में ध्वजारोहण धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। देश भक्ति गीत और जय जय कार्य से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। विद्यालय में विद्यालय सचिव श्रीकांत सिंह के द्वारा तिरंगा फहराया गया।