धार: धार पीजी कॉलेज छात्रावास की छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलीं
Dhar, Dhar | Mar 26, 2025 धार PG कॉलेज छात्रावास की छात्राएं अपनी विभिन्न समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंची।धार के पीजी कॉलेज नवीन बालिका छात्रावास की छात्राएं अपनी लंबित छात्रवृत्ति और भोजन भत्ते की समस्या को लेकर बुधवार शाम 4:00 कलेक्टर से मिलने पहुंचीं।छात्राओं का कहना है कि उन्हें दो साल से छात्रावास भत्ता नहीं मिला है, और खाने के लिए मिलने वाली राशि भी रोक दी गई है।