हज़ारीबाग: हजारीबाग: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे में फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दो को पश्चिम बंगाल और एक को धनबाद से पकड़ा गया। तीनों सजा पूरी कर चुके थे। घटना ने डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है।