बरेली: रोडवेज चालक की मौत पर कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, बरेली सेटेलाइट बस अड्डे पर बसों के पहिए थमे, चक्का जाम से हड़कंप
बरेली। बरेली डिपो के रोडवेज चालक प्रमोद यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद रोडवेज कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर चालक और परिचालक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए और अपनी-अपनी बसों को खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि दिवंगत चालक प्रमोद यादव के परिवार को आर्थिक