सीकर के उद्योग नगर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम 6:00 मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी लक्ष्मी नारायण ने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया कि उसका पोता सुनील कुमार रामलीला मैदान के पास किराए का मकान लेकर रहता था एक युवती के कहने पर उसने आत्महत्या कर ली परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है