बाजपुर: ग्राम कनोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में पढ़ी ईद की नमाज़
बाजपुर के ग्राम कनोरा में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज़ के उपरांत लोगों ने एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा।