शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों से विभिन्न मामलों में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शिकोहाबाद पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दीपा निवासी झाहार कॉलोनी, सुखवीर निवासी मोहम्मदपुर बैरई, राजू निवासी झमझमपुर को न्यायालय से NBW वारण्ट जारी थे, तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।