शिकोहाबाद: शिव गंगा मार्केट में दुकानदार ने तमंचे से गोली मारने के प्रयास का युवक पर लगाया आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी
शिव गंगा मार्केट में दुकानदार मनोज कुमार का आरोप है कि पड़ोसी गांव के युवक ने उधार दिए गए पैसे वापस माँगने पर गोली मारने का प्रयास किया। हालाँकि फ़ायर मिस होने से उसकी जान बच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वहीं घटना के बाद आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गयी।