ओरमांझी: रांची नगर निगम के अपर प्रशासक ने झिरी में सीबीजी प्लांट का किया निरीक्षण
झिरी में सीबीजी प्लांट का सोमवार शाम करीब चार बजे रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान रांची नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चयनित एजेंसी मेसर्स गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब तक लगभग 3.25 लाख मीट्रिक टन कचरे का निष्पादन किया जा चुका है।