अररिया: अररिया में अपहृत किशोरी हुई बरामद, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 15, 2024 नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया गया है और अपहरण में शामिल युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने उक्त घटना पर बताया कि अपहरण में शामिल युवक कुर्साकांटा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, साथ ही पुलिस अग्रसर कारवाई में जुट गई है।