मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी महाकाल की संपत्ति नापने पहुंची पुलिस, जल्द होगी जब्ती
पलामू के चर्चित विनीत तिवारी अपहरण और हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। फरार चल रहे महाकाल की संपत्तियों के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को पलामू पुलिस और सदर अंचल कार्यालय की संयुक्त टीम महाकाल के आवास पहुंची, जहां उसके मकान और जमीन की मापी की गई। अधिकारियों ने यह जांच की कि मकान किस जमीन