कोल: जलाली में ऑटो को बचाने के चक्कर में रजवाहा में गिरी स्कॉर्पियो कार, गाड़ी में सवार लोगों की बमुश्किल बची जान
Koil, Aligarh | May 15, 2025 जलाली में ऑटो को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो कार रजवाहा में गिर गई। घटना देख स्थानीय लोग और ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान कार में सवार लोगों को स्थानीय लोगों ने गाड़ी से बहार निकाला। इस दौरान बमुश्किल गाड़ी में सवार लोगों की जान बच पाई है। स्कॉर्पियो कार में दो लोग सवार थे जो कि अपने निजी काम से जा रहे थे।