कोल: एएमयू में ईवीएस की ऑफलाइन परीक्षा का छात्रों ने किया विरोध, रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया
Koil, Aligarh | May 15, 2025 AMU में ईवीएस की ऑफलाइन परीक्षा का छात्रों ने विरोध किया है। गुरुवार को दर्जनों की तादात में छात्र एकजुट होकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने रजिस्ट्रार कार्यालय का गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें गेट में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रवेश न मिलने पर छात्र आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया है।