बलियापुर: बाघमारा में अखंड हरि कीर्तन कुंज भंग के साथ संपन्न हुआ
बलियापुर के बाघमारा कुंअरडीह में दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन कुंज भंग के साथ रविवार की संध्या 5:00 संपन्न हो गया। बांकुड़ा की कीर्तन गायिका ज्योत्सना दास ने कीर्तन गायन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। आमटाल व मुकुंदा के रंगदल ममता गोराई, आलोक चक्रवर्ती ने नृत्य गायन किया। जिससे दर्शकों ने सराहा। आयोजक प्रो. समीर कुमार महतो, दोलू गोराई, आदि मौजूद थे