कटनी-दमोह मार्ग पर मवेशी बना हादसे का कारण, बाइक सवार घायल, रीठी मोहास बाईपास पर हुआ हादसा
कटनी–दमोह मुख्य मार्ग के रीठी मोहास बाई पास पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मोहास बाईपास के पास सामने आया, जहां एक 28 वर्षीय युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से कटनी की ओर जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया।