अस्सी घाट पर नगर निगम और दुकानदारों के बीच हुआ हंगामा, फूड कोर्ट सील कराने पहुंची टीम के साथ हुई नोक झोंक
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2024 वाराणसी के अस्सी घाट चल रहे स्ट्रीट फूड को खाली कराने पहुंची नगर निगम की टीम और दुकानदारों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। दुकानदारों का कहना है कि हमने नगर निगम को दुकान चलाने के लिए पैसा दिया था। 2022 में हमारा दुकान शुरू हुआ। दुकानदारों ने कहा हमारे दुकान की अवधि 2022-27 वर्ष तक है। दुकानदारों का कहना है कि हमारी मांग है कि हमारे पैसे हमें वापस दिया जाए।