सिंधिया घाट पर जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मृतकों को नमामि गंगे ने दी श्रद्धांजलि
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2024 काशी के मोक्षद्वार मणिकर्णिका घाट से सटे सिंधिया घाट पर नमामि गंगे की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया।गंगा दशहरा के पूर्व 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान के पांचवें दिन नमामि गंगे गंगा विचार मंच टीम के सदस्यों ने घाट किनारे श्रमदान किया।संस्था के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने बताया कि दाह संस्कार के बाद सिंधिया घाट पर बड़ी संख्या में शवयात्री स्नान के लिए आते हैं।