सीतापुर: झरेखापुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो के पलटने से मासूम बच्चा समेत तीन लोग घायल
जनपद के झरेखापुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो पलट जाने के चलते मासूम बच्चा समय तीन लोग घायल हो गए सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने इलाज किया हालत को देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया शनिवार को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर मासूम बच्चे की हालत को डॉक्टर ने गंभीर बताई