जलेसर: विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में चमके नन्हे वैज्ञानिक, 5 मेधावियों का जिला स्तर के लिए चयन, 89 छात्रों ने दिखाया हुनर
जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर को 'राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26' के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। आगरा रोड स्थित रॉयल कृष्णा पैलेस में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेधावियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।