शाहपुरा: सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान, बिना हेलमेट 109 चालकों और 13 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जबलपुर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर शनिवार को शहर में जगह-जगह चेकिंग की गई। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 109 वाहन चालकों से 32,700 रुपये समन शुल्क वसूला गया। वहीं ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 चालकों के खिलाफ प्रकरण तैयार किए गए हैं।