बेगूसराय: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों घायल
बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि महिला का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर नारेपुर झमटिया ढाला के समीप का है।।