बागपत: रटौल में दबंगों ने महिला और उसकी बेटी को घर में घुसकर पीटा
Baghpat, Bagpat | Apr 29, 2025 *दबंगों ने महिला और उसकी बेटी को घर में घुसकर पीटा* बागपत। रटौल में दबंगों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार को कुछ दबंगों ने एक महिला और उसकी बेटी को घर में घुसकर न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि बेटी का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है