मुरादाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ भीमराव अंबेडकर पुलिस अकेडमी में डीएसपी परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बधाई देते हुए कहा कि जुलाई में लागू हुए तीन नए कानून के बारे में आपको बताया गया है, आप सबने इस दौरान अपने परिश्रम और लगन से ट्रेनिंग पूरी की है। आपकी सफलता के लिए आपके परिजनो का सहयोग भी सराहनीय रहा होगा। सीएम ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का आप लोग हिस्सा बनने जा रहे हैं, इसके लिए आपको गर्व होगा।