सहावर: अमापुर थाने में एक फरियादी से पुलिस ने किया अभद्र व्यवहार, मोबाइल छीनने का प्रयास, वीडियो हुआ वायरल
जनपद कासगंज के अमापुर थाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो में थाने में तैनात एक दरोगा मोबाइल छीनने का प्रयास करते हैं ,पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है,वहीं वीडियो आज शुक्रवार को समय करीब 11 बजे वायरल हुआ है,वीडियो कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है।