हिलसा: हिलसा में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, शिव मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और अखंड कीर्तन
Hilsa, Nalanda | Apr 2, 2026 हिलसा शहर में गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड कीर्तन के शुभारंभ को लेकर आयोजित की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा, जहां “जय श्री राम” और “हनुमान जी के जयकारे” से वातावरण