भरथना: बकेवर के सराय इलाही में बिजली पोल की स्टिक में दौड़ा करंट, युवक और भैंस की हुई दर्दनाक मौत
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय इलाही में बिजली के पोल से लगी लोहे की स्टिक में करंट उतर आने से एक युवक और उसकी भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। सराय इलाही गांव निवासी सुनील (35) पुत्र स्व. ओमप्रकाश अपनी भैंस को पोल से लगी लोहे की स्टिक से बांधकर नहला रहा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति चालू होने पर स्टिक में करंट दौड़ गया,