कर्वी: चित्रकूट में जल जीवन मिशन की समीक्षा, डीएम ने रैपुरा पेयजल योजना का किया निरीक्षण
चित्रकूट में जल जीवन मिशन के तहत सोमवार सुबह 8 बजे डीएम पुलकित गर्ग ने रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया। मानिकपुर, हेला, बगदरी और उमरी समेत कई गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था और पाइपलाइन कार्य की समीक्षा की गई। फ्लो मीटर खराब मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था GVPR को फटकार लगाई और एक सप्ताह में SCADA सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए।