कुरई: खबासा टूरिया मार्ग पर दिखा तेंदुए का शावक, सड़क किनारे पेड़ पर दिखा नजारा देख राहगीरों की थमी सांसे, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Sep 17, 2025 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र के नजदीक खवासा-टूरिया मार्ग पर बुधवार को सड़क किनारे पेड़ पर तेंदुए का एक शावक चहलकदमी करता नजर आया। अचानक दिखे इस नजारे को देखकर राहगीरों की सांसें थम गईं। पलक झपकते तेंदुआ शावक पेड़ से उतर कर जंगल की ओर भाग गया। वही इस नजारे को देख लोग रोमांचित भी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना क्रम का वीडियो बना लिया।