भदोही: चौरी थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
थाना चौरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पीड़ित श्यामा प्रसाद पाल पुत्र झींगुरी पाल निवासी रमईपुर थाना चौरी जनपद भदोही थे। वह आज प्रातः पैदल जा रहे थे जब रास्ते में अचानक जानवर आ जाने से एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में श्यामा प्रसाद को गंभीर चोट लग गई और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।