मधुबन: मधुबन के एसडीएम ने मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत सात महिलाओं को नि:शुल्क खतौनी का वितरण किया
Madhuban, Mau | Oct 18, 2025 शक्ति 5 विशेष अभियान के अंतर्गत मधुबन एसडीएम राजेश अग्रवाल ने शनिवार दोपहर 1 बजे सात महिलाओं को नि:शुल्क खतौनी का वितरण किया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अविवादित विरासत को सुरक्षित करना और उन्हें उनके संपत्ति अधिकार दिलाना था। इस दौरान महिला खातेदारों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से दर्ज किया गया, जिसके उपरांत उन्हें खतौनी प्रदान की गईं।