कोटड़ी: अगरपुरा गांव के पास बजरी भरे डंपर की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
नेशनल हाईवे 758 पर अगरपुरा गांव के पास बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बजरी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में पौडरास निवासी किशन सिंह राणावत (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करण सिंह राणावत और नरेंद्र सिंह राणावत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पह