आमस: *आमस में महंगाई-भ्रष्टाचार के विरोध में राजद का धरना, शेरघाटी प्रत्याशी प्रमोद वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे*
आमस प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। धरने का नेतृत्व आमस प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष विनय यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार