दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी कांड का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और मवेशी बरामद
सिमरी थाना क्षेत्र के राजारौली गांव में हुई मवेशी चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस कांड में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गए 01 भैंस, 01 भैंस का बच्चा एवं 01 गाय के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।