डोलरिया: बाईखेड़ी में पूर्व जनपद सदस्य रामेती चौधरी के निधन पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि
बाईखेड़ी में पूर्व जनपद सदस्य एवं क्षेत्र की वरिष्ठ महिला रामेती चौधरी के निधन से शोक की लहर है। शुक्रवार करीब को क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा ग्राम बाईखेड़ी पहुंचे। उन्होंने संजय चौधरी की माता रामेती चौधरी के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव स्मरण पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया ।