पातेपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक के पास से कंटेनर पर लोड 1800 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मद्य निषेध पटना की सूचना पर बहुआरा में घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान एक ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ट्रक की तलाशी लेने पर चावल के पैकेट के नीचे छुपा कर रखा 200 कार्टन विदेशी