बरगढ़ के सेमरा गांव में किसान श्याम जी पाठक ने भू माफिया ननकू खां और उसके पुत्रों पर जमीन मे जबरन कब्जा कर मकान निर्माण करने का आरोप लगाया है। और आज शनिवार की सुबह 11बजे मऊ तहसील समाधान दिवस मे मामले की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग द्वारा उनकी जमीन मे जमीन कब्जा कर मकान निर्माण कर लिया गया है विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।