मोदीनगर: शास्त्री नगर कॉलोनी में मेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर लोगों ने मोदीनगर तहसील में प्रदर्शन किया
मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर शास्त्री नगर कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है, कुछ समय से निर्माण कार्य बंद है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोगों ने अधिकारियों को मामले की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, कार्रवाई न होने पर लोगों ने मोदीनगर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया।