मोदीनगर: निवाड़ी में बोर्ड बैठक में विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए चार सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया
मोदीनगर नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी व संचालन अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने किया। बैठक में पहुंचे चार सभासदों ने विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया और हंगामा किया।