मोदीनगर: नहाली पिलूखवा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में pm ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उदघाटन किया
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नहाली में स्थित पिलूखवा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 85 हजार करोड़ के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उदघाटन किया। आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य किया गया। इस मौके पर मोदी नगर विधायक मंजू शिवाच मौजूद रही।