बख्तियारपुर: बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, क्षत-विक्षत शव बरामद
शनिवार को दोपहर 2 बजे आनंद विहार से भागलपुर जा रही 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही RPF और GRP के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और क्षत विक्षत अवस्था में पड़े महिला का शव तत्काल रेलवे लाइन से हटाया। बाद में महिला की पहचान पटना जिले के गौरीचक