कर्वी: रानीपुर टाइगर रिजर्व में कंजरवेटर का वार्षिक निरीक्षण, पर्यटन बढ़ाने और वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा
चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में सोमवार दोपहर 3 बजे कंजरवेटर मनोज कुमार शुक्ला ने वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, व्यवस्थाओं और संसाधनों की समीक्षा कर अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और वन्यजीव संरक्षण मजबूत करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्यटन सुविधाएं बेहतर हों ।