डेहरी: महाराजगंज में गेहूं की फसल में आग लगने से क़रीब एक बीघा फसल जलकर राख
Dehri, Rohtas | Apr 4, 2026 महाराजगंज में गेहूं की फसल में आग, क़रीब एक बीघा फसल जलकर राख शनिवार को शाम करीब 6 बजे महाराजगंज गांव में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया