पीथमपुर: पीथमपुर में खेलो पखवाड़ा अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया
Pithampur, Dhar | Sep 20, 2025 पीथमपुर में खेलो पखवाड़ा अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया।मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर शासकीय कन्या विद्यालय पीथमपुर में खेलो पखवाड़ा अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।विकास समन्वयक पूजा गुप्ता और प्रकाश पटेल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।