कुंभलगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर: राष्ट्रीय लोक अदालत से त्वरित न्याय का रास्ता बताया। कुंभलगढ़ पंचायत समिति सभागार में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पंचायती राज और शिक्षा विभाग की सक्रिय भागीदारी वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में आमजन को सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।