सीलमपुर: सीलमपुर : शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने यूपी से दिल्ली आकर सोमवार को लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
यूपी से दिल्ली आकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को उत्तर पूर्वी दिल्ली की शास्त्री पार्क थाना पुलिस की टीम ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल , दो जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है . गिरफ्तार का नाम मेरठ निवासी दानिश, पिलखुवा निवासी जाहिद, इंतजार और समीर है