बिल्हौर: अरौल थाने के परिवार परामर्श केंद्र में मिले बिछड़े जोड़े ने एक-दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर साथ रहने का लिया संकल्प
अरौल थाना परिसर में रविवार दोपहर 3:00 बजे परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।इस दौरान चार बिछड़े हुए जोड़ों को एक साथ मिलाया गया।थाना प्रभारी जनार्दन सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया छोटे-छोटे विवादों के कारण अलग हुए जोड़ों को पुलिस टीम और मौजूद लोगों ने समझाया।सभी जोड़ों ने एक दूसरे को माला पहनाई और साथ रहने कासंकल्प लिया।