सांगानेर: गलता गेट इलाके में बीती रात गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, घर में रखा सामान जलकर राख, पुलिस कर्मियों ने बड़ा हादसा टाला
जयपुर में शनिवार रात गैस सिलेण्डर में आग लगने से दहशत फैल गई। आग से मकान में रखा कुछ सामान जल गया। गलतागेट थाना पुलिस ने तुरंत पहुंचकर आग से सिलेण्डर को बाहर निकाल बड़े हादसा होने से रोक लिया। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। SHO गलतागेट धर्म सिंह ने बताया- बासबदनपुरा के शिवा कॉलोनी स्थित एक मकान में गैस सिलेण्डर में आग लग गई।